ड्यूटी कर घर लौट रहे ठेका कर्मी पर हमला, टांगी लगने से गंभीर; आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाघमारा के गोपालपुर में ड्यूटी से लौट रहे ठेका कर्मी सुरेश मरांडी पर टांगी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर होने पर धनबाद रेफर, आरोपी की तलाश जारी.

विज्ञापन

बरोरा. बाघमारा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार देर शाम ड्यूटी से घर लौट रहे ठेका कर्मी एवं खानुडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य के पति सुरेश मरांडी पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया गया. गर्दन के पीछे टांगी लगने से सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद आरोपी छोटेलाल मांझी फरार हो गया.

विज्ञापन

गर्दन के पीछे किया हमला

बताया जाता है कि सुरेश मरांडी मधुबन वाशरी से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. गांव पहुंचते ही छोटेलाल मांझी ने कथित रूप से उन पर टांगी से हमला कर दिया. वार गर्दन के पीछे लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.

ये भी पढ़ें: धनबाद में बिजली संकट और गहराया, TTPS के बाद DVC के कोडरमा प्लांट की यूनिट भी ठप

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घायल के छोटे भाई विनोद मरांडी ने छोटेलाल मांझी पर हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola