BCCL में कोयला डिस्पैच बढ़ाने पर जोर, CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने कुसुंडा-बस्ताकोला साइडिंग का किया निरीक्षण
बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल
सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कुसुंडा और बस्ताकोला क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने कोयला डिस्पैच बढ़ाने और ट्रांसपोर्टरों को कड़े निर्देश दिए हैं.
केंदुआ. BCCL के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को कुसुंडा क्षेत्र की ऐना परियोजना, बीएनआर साइडिंग और बस्ताकोला क्षेत्र की बोर्रागढ़ साइडिंग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों से बातचीत कर गुणवत्तापूर्ण कोयले के डिस्पैच में तेजी लाने के निर्देश दिये.
बीएनआर साइडिंग से तीन रैक भेजने का लक्ष्य
सीएमडी ने बीएनआर साइडिंग में वर्तमान में हो रहे दो रैक कोयला डिस्पैच को बढ़ाकर प्रतिदिन तीन रैक करने का निर्देश दिया. वहीं बोर्रागढ़ साइडिंग से प्रतिदिन दो रैक कोयला डिस्पैच सुनिश्चित करने को कहा.

उन्होंने अधिकारियों को कोयले की गुणवत्ता और डिस्पैच प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देने के साथ निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
16 चक्के वाले वाहनों के इस्तेमाल पर जोर
कोयला परिवहन की गति बढ़ाने के लिए सीएमडी ने ट्रांसपोर्टरों को 16 चक्के वाले बड़े वाहनों का उपयोग करने को कहा. उन्होंने निर्धारित टारगेट को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि कोयले के परिवहन और डिस्पैच की रफ्तार बढ़ायी जा सके.
ये भी पढ़ें: धनबाद में बिजली संकट और गहराया, TTPS के बाद DVC के कोडरमा प्लांट की यूनिट भी ठप
निरीक्षण के दौरान कुसुंडा जीएम एनबी त्रिवेदी, बस्ताकोला जीएम एसके गायकवाड़, एजीएम काजल सरकार, कुसुंडा एरिया सेल्स अमित कुमार, बीएनआर साइडिंग इंचार्ज हरेंद्र श्रीवास्तव, ऐना पीओ संजय कुमार समेत कई अधिकारी और ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए