Sindri Vidhan Sabha Result 2024: सीपीआई के चंद्रदेव महतो आगे, बीजेपी की तर देवी छूटी पीछे

Updated:
विज्ञापन

Sindri Vidhan Sabha Chunav 2024

Sindri Chunav Result 2024: सिंदरी विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है, यहां बीजेपी प्रत्याशी तारा देवी को सीपीआई और जयराम महतो की पार्टी से कड़ी चुनौती मिल रही है.

विज्ञापन

Sindri Assembly Election Result 2024: सिंदरी विधानसभा सीट में इस बार त्रिकोणिय संघर्ष होता हुआ नजर आ रहा है. जहां पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के अस्वस्थ होने के बाद उनकी पत्नी तारा देवी बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान में हैं जिन्हें सीपीआई के चंद्रदेव महतो टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं इस सीट पर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से उम्मीदवार उषा देवी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

उम्मीदवारपार्टी का नाम
तारा देवीबीजेपी
बाबूलाल रविदासबीएसपी
आजाद कुमार हांसदासम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी
उषा देवीजेएलकेएम
चंद्रदेव महतोसीपीआई

2019 में भाजपा के इंद्रजीत महतो ने एमसीओ को हराया

वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा सीट पर 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. 80,967 (35.58 प्रतिशत) वोट पाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी इंद्रजीत महतो विजयी घोषित हुए. उनके खिलाफ एमसीओ (मार्क्सवादी समन्वय समिति) के आनंद महतो चुनाव लड़ रहे थे. उनको 72,714 (31.95 प्रतिशत) वोट मिले थे. चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3,17,169 थी. इसमें 2,27,567 यानी 71.75 प्रतिशत ने मतदान किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola