हैवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थरों से कई घरों की शीट टूटी, आक्रोश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
हैवी ब्लास्टिंग से घरों की शीट टूटी. दहशत
विज्ञापन
तेतुलमारी
. तेतुलमारी कोलियरी में संचालित एलएलपी प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में मंगलवार को हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर उड़ कर गिरने से कैंटीन पहाड़ी के कई घरों की एसबेस्टस शीट टूट गयी. इससे लोगों में आक्रोश है. लोगों ने परियोजना कार्यालय जाकर प्रदर्शन किया. लोगों ने कहा कि वेस्ट चंदौर कैंटीन पहाड़ी से महज 100 मीटर की दूरी पर परियोजना चल रही है, जहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. इससे लोगों को नुकसान हो रहा है. कोलियरी पीओ पंकज कुमार ने हैवी ब्लास्टिंग के मामले में अनभिज्ञता जाहिर की.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन