Dhanbad News: तेज रफ्तार कार बुलेट और दो वाहनों से टकरायी, सात घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: तेज रफ्तार कार बुलेट और दो वाहनों से टकरायी, सात घायल

Dhanbad News: आधा दर्जन से अधिक जख्मी, घायलों में पति, पत्नी व बच्चा शामिल

विज्ञापन

Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र के राजगंज-धावाचिता ओवरब्रिज पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार ने बुलेट और दो अन्य वाहनों में टक्कर मार दी. घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वहीं कई वाहन सवार बाल-बाल बचे. बताया जाता है कि तोपचांची से धनबाद की ओर जा रही कार (जेएच 10 बीजेड 6139) अचानक अनियंत्रित हो गयी और बुलेट से टकरा गयी. कार में बुलेट फंस गयी और काफी दूर तक सड़क पर रगड़ाते चली गयी. बुलेट पर सवार सहबाज अंसारी, शाहीन अंसारी व अशरफ अंसारी जख्मी हो गये. तीनों विवाह समारोह में शामिल होकर शेरघाटी से आसनसोल लौट रहे थे. इधर, बुलेट से टकराने के बाद डिवाइडर पार करते हुए कार दिल्ली-कोलकाता लेन पर चली गयी. इस दौरान धनबाद से राजधनवार जा रही अन्य कार (एमपी 16 सीबी 3707) से टकरा गयी. इससे उक्त कार क्षतिग्रस्त हो गयी. उसमें सवार धनबाद निवासी विकास तिवारी बाल-बाल बचे. इसके बाद बेकाबू कार एसयूवी (डब्ल्यूबी 39 ई 1313) से जाकर टकरा गयी. इससे एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. उसमें सवार धीरज चतुर्वेदी, उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री व चालक बाल-बाल बचे. सूचना पाकर राजगंज पुलिस पहुंची और एनएचएआइ के क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया. कार में सवार अजय महतो, उनकी पत्नी सुनीता देवी, विश्वनाथ महतो व छोटू को इलाज के लिए एंबुलेंस से धनबाद भेजा.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola