Dhanbad News: जमुनिया नदी से युवती का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: जमुनिया नदी से बुधवार की सुबह एक 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन

Dhanbad News:लोहपट्टी-दुगदा हीरक मार्ग पर जमुनिया पुल के नीचे बुधवार की सुबह एक 25 वर्षीया अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. संभावना जतायी जा रही है कि युवती की अन्यत्र हत्या कर शव को पुल की नीचे फेंक दिया गया है. सुबह नदी स्नान करने गये ग्रामीणों ने शव को देख सूचना लोहपट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामेश्वर महतो को दी. मुखिया ने महुदा व दुगदा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही महुदा व दुगदा पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. दुगदा पुलिस पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. इस संबंध में दुगदा थाना प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पायेगा.

अंगारपथरा में संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र की गजलीटांड़ कॉलोनी स्थित आवास में दैनिक मजदूर 30 वर्षीय उमेश भुइयां का शव संदेहास्पद स्थिति में उसके आवास में पाये जाने पर सनसनी फैल गयी. शव जमीन पर पड़ा हुआ था. आवास में शव की सूचना पाकर ओपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. जिस समय शव आवास में मिला, उस समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. उमेश अपनी पत्नी तथा छोटी पुत्री के साथ आवास में रहता था. पुलिस ने फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है. मामले में अंगारपथरा ओपी प्रभारी विशाल दास विधाता ने बताया कि अभी तक मृतक के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola