त्रिनेटी गार्डेन की सखियों ने मनाया सावन मिलन समारोह
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं
त्रिनेटी गार्डेन की सखियों ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह. बॉलीवुड थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां. उत्सव में महिलाओं का दिखा ज़बरदस्त उत्साह.
त्रिनेटी गार्डेन की सखियों ने गुरुवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन कर त्योहार की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम में बॉलीवुड थीम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गयीं. कार्यक्रम की शुरुआत गणपति देव के आह्वान के साथ हुई. इसके बाद सखियों ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं.
आपके शहर में
संगीत और नृत्य ने बांधा समां
सावन मिलन समारोह के दौरान संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया. बॉलीवुड थीम पर सखियों ने विभिन्न गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी का मनोरंजन किया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
मनोरंजक खेलों में लिया हिस्सा
आयोजन में कई मनोरंजक खेल भी कराये गये. सखियों ने खेलों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की. पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी-खुशी और आपसी मेलजोल का माहौल बना रहा.
ये रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में बबीता बरनवाल, सुचेता, सुनीता, बरनाली, मीना, शिल्पा, आरती, भारती, प्रीति, सुभद्रा, प्रियंका, बिंदु, स्मिता, संगीता समेत अन्य सखियां उपस्थित रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए