छात्र आंदोलन पर बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कहा- मामले की हो सीबीआई जांच

Updated:
विज्ञापन

चिटाही आवास पर मंत्री संजय सेठ सांसद ढुलू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में छात्र आंदोलन पर राज्य सरकार को घेरा है. करोड़ों रुपये के घोटाले और सीट बेचने के आरोपों की CBI जांच की मांग की है.

विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का शनिवार को चिटाही स्थित आवास पर सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान सांसद और विधायक ने अंगवस्त्र भेंट कर केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया. शिष्टाचार मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

सांसद और विधायक के कार्यों की सराहना

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो की ओर से जनहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सांसद ढुलू महतो जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर रहते हैं और सदन से लेकर केंद्रीय स्तर तक क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हैं. वहीं, विधायक शत्रुघ्न महतो भी बाघमारा की जनता की सेवा में लगातार सक्रिय हैं.

छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरा

झारखंड में छात्रों के आंदोलन से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आंदोलन होने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि छात्र धैर्य का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं.

सीबीआई जांच की मांग

संजय सेठ ने छात्रों की ओर से की जा रही सीबीआई जांच की मांग को जायज बताया. उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लग रहे हैं और एक-एक सीट बेचे जाने की बात सामने आ रही है. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है. उन्होंने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सामने आ रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच होने से ही सच्चाई सामने आ सकेगी. साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी तुलना लालू प्रसाद के समय के चर्चित लैंड फॉर जॉब मामले से भी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola