ट्रेलर की चपेट में आने से सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो के यूनियन वर्कर की मौत
ट्रेलर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Road Accident News : ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की ओर से संचालित यूनियन का काम देखते थे.
Road Accident News| धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद जिला के कतरास थाना अंतर्गत भटमुरना के समीप ट्रेलर के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान टुण्डू निवासी 65 वर्षीय नरेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई है. मृतक धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के यूनियन का काम देखते थे.
आपके शहर में
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक
पुलिस ने ट्रेलर को किया जब्त
नरेश सिंह, ढुलू महतो के कार्यालय चिटाही से किसी काम में मोटरसाइकिल से धनबाद जा रहे थे. इसी क्रम में भटमुरना के समीप राजगंज की ओर जा रहे ट्रेलर (JH02BQ 5076) की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-32 पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया. मौके पर पहुंची कतरास पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें :
Chatra News: चतरा में पटाखे की चिंगारी से किराने की दुकान में लगी आग, ढाई लाख का सामान जलकर खाक
सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए मददगार बना यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, फ्री में मिलती है सारी चीजें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए