एग्यारकुंड में बनेगी 50.45 लाख की पीसीसी सड़क, चार माह में होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद के एग्यारकुंड में डीएमएफटी फंड से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। 50.45 लाख की इस परियोजना को चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राशि से एग्यारकुंड प्रखंड में सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद ने मोहान बागान कॉलोनी मोड़ से कृष्णकांता तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए ई-निविदा जारी की है. योजना की प्राक्कलित राशि 50 लाख 45 हजार 700 रु है. चयनित एजेंसी को चार माह में सड़क निर्माण पूरा करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

18 सितंबर तक ऑनलाइन जमा होगी निविदा

विभागीय निविदा सूचना के अनुसार इ-निविदा आठ सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी. इसी दिन से निविदा दस्तावेज डाउनलोडिंग और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इच्छुक संवेदक 18 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन निविदा जमा कर सकेंगे. निविदा की तकनीकी बीड 21 सितंबर को दोपहर दो बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में ऑनलाइन खोली जायेगी.

स्थानीय संपर्क मार्ग को मिलेगी सुविधा

मोहान बागान कॉलोनी मोड़ से कृष्णकांता तक पीसीसी सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है. डीएमएफटी के तहत होने वाले इस कार्य से स्थानीय लोगों को पक्की सड़क की सुविधा मिलेगी. निविदा से संबंधित विस्तृत शर्तें और दस्तावेज झारखंड सरकार के ई-निविदा पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola