पीडीएस डीलरों को मिलेगी राहत, एफसीआइ गोदाम से दुकानों तक फिर पहुंचेगा राशन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों तक राशन पहुंचाने की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था फिर से शुरू होने की उम्मीद है. जिला आपूर्ति शाखा ने चार क्षेत्रों के लिए राशन ढुलाई और लोडिंग-अनलोडिंग एजेंसी के चयन हेतु जेम पोर्टल पर टेंडर जारी किया है. यह कदम डीलरों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करेगा.

विज्ञापन

जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों तक राशन पहुंचाने की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है. जिला आपूर्ति शाखा ने चार क्षेत्रों के लिए राशन ढुलाई और लोडिंग-अनलोडिंग एजेंसी के चयन को जेम पोर्टल पर टेंडर जारी किया है.

विज्ञापन

एफसीआइ के धनबाद स्थित गोदामों से पीडीएस दुकानों तक चावल, गेहूं समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचायी जायेगी. निविदा की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है.

चार क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिड

टेंडर में बाघमारा-कतरास, गोविंदपुर, टुंडी और धनबाद नगर निगम क्षेत्र शामिल हैं. चारों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बिड जारी की गयी है. चयनित एजेंसी एफसीआइ गोदाम से राशन उठाकर संबंधित पीडीएस दुकानों तक पहुंचाने के साथ हथालन का काम करेगी.

ये भी पढ़ें: प्रिंस खान को भाई बंटी खान ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो धनबाद लौटो

डीलरों पर बढ़ा था आर्थिक बोझ

डोर स्टेप डिलीवरी बंद होने के बाद डीलरों को गोदाम से राशन उठाकर दुकानों तक पहुंचाने के लिए खुद वाहन की व्यवस्था करनी पड़ रही थी. इससे परिवहन खर्च बढ़ने के साथ उनकी आमदनी पर भी असर पड़ा. इस मुद्दे को प्रभात खबर ने 12 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी

डीएसओजिला आपूर्ति पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई (प्रभारी) पंकज कुमार ने बताया कि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए राशन ढुलाई और लोडिंग-अनलोडिंग एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

ये भी पढ़ें: छह माह से राशन नहीं उठाया तो कार्ड होगा बंद, धनबाद में 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशन सीधे पीडीएस दुकानों तक पहुंचाया जायेगा. इससे डीलरों को परिवहन खर्च के अतिरिक्त बोझ से राहत मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola