प्रिंस खान को भाई बंटी खान ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो धनबाद लौटो

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी खान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद बंटी खान ने अपने भाई को खुली चुनौती दी है.

विज्ञापन

धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को 14 सितंबर सोमवार को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, बंटी खान जाली पासपोर्ट के जरिए देश छोड़कर विदेश में फरार अपने भाई प्रिंस खान के पास जाने की फिराक में था, लेकिन धनबाद पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस बंटी खान को निशानदेही के लिए उसके ठिकाने के पास लेकर पहुंची, जहां उसकी पैदल परेड करायी गयी. इसी दौरान गैंगस्टर फहीम खान के बेटे, दामाद और कुछ परिजनों ने बंटी के साथ मारपीट कर दी. हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बंटी खान को अपनी सुरक्षा में ले लिया.

विज्ञापन

बंटी खान ने कहा- प्रिंस लौटे और कानून का सामना करे 

इसी दौरान बंटी खान ने अपने भाई प्रिंस खान को लेकर पुलिस के सामने कई बातें कहीं. उसने कहा कि प्रिंस खान अपना परिवार लेकर भाग गया और यहां हम लोगों को परेशान होने के लिए छोड़ दिया है. बंटी खान ने आगे कहा कि अगर प्रिंस खान में हिम्मत है और वह इतना बड़ा गैंगस्टर बनता है, तो धनबाद लौटकर कानून का सामना करे. बंटी खान ने पुलिस से प्रिंस खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए यह भी कहा कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर दे, इसके बाद वे लोग उसकी मिट्टी में भी नहीं जाएंगे.

ये भी पढ़ें- जिस रास्ते से कुछ देर पहले गुजरे थाना प्रभारी, वहीं अचानक गिरा सूखा पेड़; ग्रामीणों ने जेसीबी से हटाया

बंटी खान ने क्या कहा?

View on Instagram

“प्रिंस खान अपना परिवार लेकर भाग गया और हम लोगों को यहां परेशान होने के लिए छोड़ दिया है. हिम्मत है, इतना बड़ा गैंगस्टर बनता है तो आओ यहां धनबाद में और कानून का सामना करो.”

पूरी घटना के दौरान पुलिस ने बंटी खान को सुरक्षा में रखा और मारपीट करने वालों को नियंत्रित करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की.

ये भी पढ़ें- पहले नई सड़क पर लाखों खर्च, फिर पाइपलाइन के लिए खोद डाली! लोहरदगा में विकास का ये कैसा खेल?

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola