सिमडेगा पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, डीसी-एसपी से विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा डीसी और एसपी से वार्ता करती मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सिमडेगा पहुंचीं. उन्होंने अधिकारियों से विकास योजनाओं की जानकारी ली और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मंत्री जलडेगा और ठेठईटांगर में किसानों से संवाद करेंगी.

विज्ञापन

सिमडेगाः झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार देर शाम एक दिवसीय दौरे पर सिमडेगा पहुंचीं. सर्किट हाउस में उपायुक्त कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद मंत्री ने जिले में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली.

विज्ञापन

किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उपायुक्त के साथ जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान किसानों से जुड़े विषयों और कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई. उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जानकारी ली. वहीं, मंत्री ने एसपी श्रीकांत एस. खोटरे से जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक जानकारी ली.

ये भी पढ़ें- पेड़ के नीचे बैठी युवती को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे परिजन

जलडेगा और ठेठईटांगर में किसानों से करेंगी संवाद

मंत्री के मंगलवार को जलडेगा और ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है. इस दौरान वह किसानों से संवाद करेंगी और सरकार की योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण करेंगी. साथ ही किसानों की समस्याओं और स्थानीय स्तर पर कृषि से जुड़े मुद्दों की जानकारी लेंगी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी करेंगी मुलाकात

दौरे के दौरान मंत्री कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी. इस दौरान जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा के साथ संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM ने बनाई आंदोलन की रणनीति, 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola