छह माह से राशन नहीं उठाया तो कार्ड होगा बंद, धनबाद में 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आपने 6 महीने से राशन नहीं उठाया है, तो आपका राशन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है. धनबाद में 1 अक्टूबर से लागू हो रही इस नई व्यवस्था के तहत डुप्लीकेट लाभुकों की भी पहचान की जाएगी. जानें क्या हैं नियम और कैसे बचाएं अपना कार्ड.

विज्ञापन

धनबाद. छह माह से लगातार राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्ड अब स्वतः निष्क्रिय होंगे. नयी व्यवस्था के तहत साइलेंट राशन कार्ड और डुप्लीकेट लाभुकों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. यह प्रक्रिया एक अक्तूबर 2026 से शुरू होगी.

विज्ञापन

धनबाद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 4,29,887 राशन कार्ड में 18,71,094 लाभुक दर्ज हैं. राज्य सरकार ने उपायुक्त को पत्र भेजकर नयी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

पहले साइलेंट कार्ड के रूप में होंगे चिह्नित, फिर होगा ऑटो-डिएक्टिव

केंद्र की नयी व्यवस्था के तहत छह माह से राशन नहीं उठाने वाले कार्डों को प्रत्येक माह की 21 तारीख को साइलेंट राशन कार्ड के रूप में चिह्नित किया जायेगा. इसके बाद अगले माह की एक तारीख को कार्ड स्वतः निष्क्रिय हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: प्रिंस खान को भाई बंटी खान ने दी चुनौती, कहा - हिम्मत है तो धनबाद लौटो

कार्ड की निष्क्रियता के बाद लाभुकों को तीन माह का समय मिलेगा. इ-केवाइसी और जरूरी सत्यापन कराने के बाद ही कार्ड दोबारा सक्रिय हो सकेगा. तय अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कार्ड रद्द कर दिया जायेगा.

आधार से मिलान कर डुप्लीकेसी होगी चिह्नित

केंद्रीय रिपोजिटरी में आधार के आधार पर मिलान के दौरान एक से अधिक राशन कार्ड में दर्ज डुप्लीकेट लाभुकों की पहचान होगी. ऐसे लाभुकों को निष्क्रिय कर परिवार के मुखिया को मैसेज भेजा जायेगा.

सत्यापन और ई-केवाईसी के लिए तीन माह का समय मिलेगा. सत्यापन के बाद लाभुक को पात्र राशन कार्ड में सक्रिय कर दूसरे कार्ड से नाम हटा दिया जायेगा. समय पर इ-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित कार्ड से नाम हटा दिया जायेगा.

1,647 राशन दुकानों पर दी जायेगी जानकारी

धनबाद में करीब 1,647 जन वितरण प्रणाली की दुकानें हैं. नयी व्यवस्था की जानकारी इन दुकानों के अलावा जिला व प्रखंड मुख्यालय तथा पंचायत भवनों में भी प्रदर्शित की जायेगी. विभाग ने लोगों से समय पर ई-केवाईसी और सत्यापन कराने की अपील करते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: निरसा में ECL कर्मी के घर घुसे हथियारबंद अपराधी, मां-बेटे को चाकू दिखाकर 8 हजार रुपये लूटे

अपात्र कार्डों पर पहले से चल रही कार्रवाई

धनबाद में अपात्र राशन कार्डों की पहचान को लेकर पहले से कार्रवाई चल रही है. अगस्त में जिला स्तर पर 23,612 राशन कार्डों को अपात्रता के आधार पर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सामने आयी थी. अब साइलेंट कार्ड और डुप्लीकेट लाभुकों की स्वतः पहचान की नयी व्यवस्था से पीडीएस में लाभुकों का सत्यापन और तेज होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola