निरसा में ECL कर्मी के घर घुसे हथियारबंद अपराधी, मां-बेटे को चाकू दिखाकर 8 हजार रुपये लूटे
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
निरसा थाना क्षेत्र में रविवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ECL कर्मी विक्रम गोराई के घर में घुसकर आठ हजार रुपये लूट लिए. मां-बेटे को चाकू दिखाकर धमकी दी गई. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है.
निरसा. निरसा थाना क्षेत्र के पुराना थाना के पास रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने ECL कर्मी विक्रम गोराई के घर में घुसकर आठ हजार रुपये लूट लिये. घटना रात करीब नौ बजे एनएच किनारे स्थित घर में हुई. वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना से आसपास के लोगों में दहशत है.
चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर घर में घुसे अपराधी
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात विक्रम गोराई अपनी मां के साथ घर में भोजन कर रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने घर की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया. अपराधियों ने विक्रम गोराई और उनकी मां को चाकू दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया.
ये भी पढ़ें: वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी से झारखंड में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 4.9 लाख रोजगार की उम्मीद
इसके बाद अपराधियों ने दोनों को हत्या की धमकी दी और घर में रखे आठ हजार रुपये लूट लिये. वारदात के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये. घटना के बाद मां-बेटे काफी भयभीत हैं.
सूचना मिलते ही पहुंची निरसा पुलिस
घटना के बाद गृहस्वामी ने इसकी सूचना निरसा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की.
एनएच किनारे घर में घुसकर हुई इस लूट की घटना से आसपास के लोगों में भी भय का माहौल है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए