Dhanbad News: महुदा में सवर्ण एकता मंच की आक्रोश सभा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: महुदा में सवर्ण एकता मंच की आक्रोश सभा

Dhanbad News: यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का किया गया विरोध

विज्ञापन

Dhanbad News: यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का किया गया विरोध Dhanbad News: सवर्ण एकता मंच बाघमारा प्रखंड की वृहद सभा सोमवार को महुदा बाजार स्थित मंगलम विवाह भवन में योगेश चंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें यूजीसी के प्रस्तावित नियमों का जोरदार विरोध किया गया. प्रस्तावित नियमों को यूजीसी को समाज,शिक्षा और राष्ट्र हित के विरुद्ध में बताया. सभा में काफी संख्या में सवर्ण समाज के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी में प्रस्तावित नियम सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट पैदा करेगा. इससे शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी. इससे छात्रों व शिक्षकों दोनों की स्वतंत्रता भी प्रभावित होगी. बिना व्यापक चर्चा के इस तरह के कानून लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया. सभा में सवर्ण समाज ने युवा नेता राजीव सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. संचालन अजय तिवारी एवं अविनाश पाठक ने किया. मौके पर सिरीश सिंह, निपू सिंह, राजीव सिंह, पिंटू महथा, सुचित दुबे, चितरंजन दुबे, प्रदीप सिंह, मंजित सिंह, सुमंत सिन्हा, समीर लाला, विक्की सिंह, रोहित सिंह, अंकित सिंह, संपद घोषाल, रामाशंकर तिवारी, साधन पांडेय, फेकन पांडेय, रंजीत पांडेय, उदय सिंह, कमलेश पाठक, विश्वजीत पाठक, महानंद तिवारी, शिवशंकर पांडेय, बच्चू सिंह, सुमन पांडेय, जेके झा, उदय प्रताप सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola