होमगार्ड बहाली: कल और 31 अगस्त को होगा सत्यापन, 1 सितंबर को आखिरी मौका

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद होमगार्ड बहाली के लिए मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित. छूटे हुए अभ्यर्थियों को एक सितंबर को मिलेगा अंतिम मौका.

विज्ञापन

जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत शहरी तकनीकी श्रेणी के चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. जिला प्रशासन ने मेधा सूची के क्रमांक के आधार पर अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेधा सूची के अनुसार हो रहा सत्यापन

29 अगस्त को शहरी तकनीकी, धनबाद की मेधा सूची में क्रमांक एक से 115 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा. 31 अगस्त को मेधा सूची के क्रमांक एक से 24 तक की महिला अभ्यर्थियों तथा क्रमांक 116 से 201 तक के पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन होगा.

छूटे तो एक सितंबर को अंतिम अवसर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच या दस्तावेज सत्यापन में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को एक सितंबर 2026 को अंतिम अवसर दिया जायेगा. इसके बाद प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिलने की संभावना है.

बिचौलियों से सावधान रहने की जरूरत

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को बहाली के नाम पर बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की चेतावनी दी है. किसी व्यक्ति द्वारा पैसे लेकर बहाली कराने या प्रक्रिया में मदद का प्रलोभन देने पर इसकी सूचना तत्काल देने को कहा गया है.

अभ्यर्थी ऐसे मामले में सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क कर सकते हैं. प्रशासन ने कहा है कि अभ्यर्थी अफवाहों पर ध्यान न दें और बहाली से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सूचना पर ही भरोसा करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola