घर में सो रहे सदस्यों पर नशीला पदार्थ स्प्रे कर 2.80 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

घर के सदस्यों पर नशीला पदार्थ छिड़ कर चोरी

विज्ञापन

बाघमारा थाना क्षेत्र के बसवरिया (भेलवाटांड़) बस्ती में संजय ठाकुर व रामवृक्ष ठाकुर (दोनों भाई) के घर में सो रहे सदस्यों पर चोरों ने नशीला पदार्थ स्प्रे कर नकद 80 हजार रुपये व दो लाख की जेवरात चोरी कर ली. बाघमारा पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. भुक्तभोगी ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य आंगन में सोये थे. इस दौरान चोरों ने उन पर नशीला पदार्थ स्प्रे कर सभी को गहरे नींद में सुला दिया. मंगलवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो उन्हें घर में चोरी का पता चला. चोरों ने 80 हजार नकद व दो लाख की जेवरात चोरी कर ली.

एक सप्ताह पहले घर में हुई थी शादी

सुबह पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर झाड़ियों में फेंके गये दो स्टील के बक्से को बरामद किया. संजय ठाकुर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बेटी की शादी हुई थी. विदाई के बाद से बेटी ससुराल चली गयी. बेटी के सोने की कानबाली, नाक व गले के आभूषण सहित 60 हजार के जेवरात अलमारी में रख दिया था. जो चोर ले गये. चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर नकद व जेवरात चोरी कर ली. बक्सा में रखा पत्नी के कमेटी का पैसा व उसके भी जेवरात चोर ले भागे. कपड़ों से पर्स निकाल ले गये. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola