Dhanbad News: चुनाव में गड़बड़ी करनेवालों पर सख्ती से निबटेगी पुलिस : एसएसपी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: चुनाव में गड़बड़ी करनेवालों पर सख्ती से निबटेगी पुलिस : एसएसपी

Dhanbad News: एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को समीक्षा बैठक की. इसमें सिटी एसपी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी शामिल हुए. इस दौरान एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान समाप्त होने तक सभी पदाधिकारी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहें. किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विधि-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. एसएसपी ने कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी. एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

क्षेत्र में लगातार गश्त और फ्लैग मार्च :

सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाइक से पेट्रोलिंग के साथ-साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है. ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान करें.

होटलों व लॉजों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश :

चुनाव के मद्देनजर जिले के होटलों, लॉज और गेस्ट हाउसों में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान और सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा.

संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी :

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ कुछ चुनिंदा इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. कई इलाकों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर :

पूर्व में चिह्नित उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है. आवश्यकता पड़ने पर बाउंड डाउन की कार्रवाई भी की जा रही है. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola