भारत विकास परिषद के दाधिकारियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन

बैंक मोड़ स्थित होटल में शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

भारत विकास परिषद, धनबाद मुख्य शाखा के सत्र 2024-25 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को बैंक मोड़ स्थित एक होटल में हुआ. इसमें संगठन के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन एवं पूर्व सचिव किशन गोयल ने गत वर्ष किए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया. वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र तुलस्यान ने सत्र 2024-25 के लिए सभी सदस्यों को पुनः सदस्यता का संकल्प दिलवाया. इसके बाद सभी चयनित सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. अध्यक्ष सोमनाथ प्रूथी, कार्याध्यक्ष किशन गोयल, उपाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती, सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष पवित्र तुलस्यान ने शपथ ली. समारोह में योगेंद्र तुलस्यान, अरुणा भगानिया, संजय जैन, दीपक रुइया, परेश ठक्कर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. मौके पर राजेश रिटोलिया, सुरेश मित्तल, चेतन तुलस्यान, संजय अग्रवाल, लक्ष्मण कानोरिया, आरके सूद, एमके सिंह, निर्मला तुलस्यान, हेमा प्रूथी, साधना सूद, कुमुदिनी ठक्कर, रेणु केडिया, सुधा रुइया, संगीता गोयल, रंजना कानोरिया, अनीता सिंह आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola