OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, 16 सितंबर को रांची में राजभवन मार्च; धनबाद कांग्रेस ने बनायी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस OBC विभाग ने की बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए जातीय जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग को लेकर 16 सितंबर को रांची में राजभवन मार्च और 'OBC हुंकार' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. धनबाद जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई है.

विज्ञापन

धनबाद. जातीय जनगणना के प्रपत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग को लेकर 16 सितंबर को रांची में राजभवन मार्च और ‘OBC हुंकार’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय, हाउसिंग कॉलोनी में जिला कांग्रेस OBC विभाग की बैठक हुई. बैठक में धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों, OBC समाज के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की रणनीति तैयार की गयी.

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष आसिफ राजा साहेब ने की. इस दौरान मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक प्रस्तावित मार्च और रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई. प्रदेश कांग्रेस OBC विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार किया गया.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की धनबाद पुलिस ने कराई रोड परेड, निशानदेही के दौरान पिटाई, देखें PHOTO

OBC की वास्तविक स्थिति के लिए प्रमाणिक आंकड़े जरूरी : मदन महतो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य मदन महतो ने कहा कि जातीय जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इससे समाज के विभिन्न वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि OBC समाज की जनसंख्या और उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े प्रमाणिक आंकड़े सामने आना जरूरी है, ताकि जरूरत के अनुसार नीतियां और योजनाएं तैयार की जा सकें.

प्रदेश सचिव राशिद राजा अंसारी ने कांग्रेसजनों से 16 सितंबर को बड़ी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के प्रपत्र में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग समाज के अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़ा विषय है.

सामाजिक-आर्थिक स्थिति के सही आकलन पर जोर

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश यादव और गणपत महतो ने कहा कि OBC समाज की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का सही आकलन किये बिना समावेशी विकास के लिए प्रभावी नीतियां तैयार करना मुश्किल है.

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जहीर अंसारी ने कहा कि जातीय जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम होने से समाज की वास्तविक स्थिति के प्रमाणिक आंकड़े सामने आ सकेंगे. इससे भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं और प्रतिनिधित्व से जुड़ी नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत और संगठनात्मक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने तथा अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर राजभवन मार्च को सफल बनाने की अपील की.

बड़ी संख्या में रांची पहुंचने का संकल्प

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि OBC समाज लंबे समय से जनसंख्या के अनुरूप अधिकार, सम्मान, भागीदारी और प्रतिनिधित्व की मांग करता रहा है. वक्ताओं के अनुसार, जातीय जनगणना के आंकड़े सामाजिक न्याय से जुड़ी नीतियों को मजबूत आधार दे सकते हैं.

कार्यकर्ताओं ने ‘OBC हुंकार’ कार्यक्रम को सफल बनाने, अधिक से अधिक लोगों को रांची ले जाने और राजभवन मार्च को प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें: धांगी पहाड़ी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम विवाह बना हत्या की वजह; चार आरोपी गिरफ्तार

बैठक में मदन महतो, राशिद राजा अंसारी, मनोज यादव, जहीर अंसारी, शंकर प्रजापति, गणपत महतो, दिनेश यादव, इरफान खान चौधरी, गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रीतम रवानी, अरविंद कुमार सैनी, रमेश राय, लाली महतो, सिकंदर-ए-आजम, सच्चिदानंद यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola