धनबाद: बरवाअड्डा थाना कांड में जयराम महतो को मिली राहत, MP-MLA कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

Updated:
विज्ञापन

जयराम महतो, डुमरी विधायक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी विधायक जयराम महतो को एमपी/एमएलए कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. अदालत ने जयराम महतो समेत तीन अन्य आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. यह आदेश राजनीतिक प्रतिशोध के आरोपों के बीच आया है.

विज्ञापन

धनबाद. डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली. एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने जयराम महतो समेत सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली. अदालत ने चारों को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया.

विज्ञापन
धनबाद सिविल कोर्ट (फाइल फोटो)
धनबाद सिविल कोर्ट (फाइल फोटो)

इस मामले में 10 सितंबर को बचाव पक्ष के अधिवक्ता शाहनवाज और अपर लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने आदेश सुनाने के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की थी.

राजनीतिक प्रतिशोध के कारण फंसाने का लगाया आरोप

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने दलील दी कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण जयराम महतो और अन्य आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया है. वहीं, अपर लोक अभियोजक ने बचाव पक्ष की दलीलों का विरोध किया.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की धनबाद पुलिस ने कराई रोड परेड, निशानदेही के दौरान पिटाई, देखें PHOTO

इससे पहले अदालत ने जयराम महतो की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया था. अब अग्रिम जमानत याचिका मंजूर होने के बाद विधायक समेत चार आरोपियों को राहत मिली है.

22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में दर्ज हुआ था केस

मामले को लेकर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल समेत अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था.

बरवाअड्डा थाना परिसर में मौजूद विधायक जयराम महतो व अन्य (फाइल फोटो)
बरवाअड्डा थाना परिसर में मौजूद विधायक जयराम महतो व अन्य (फाइल फोटो)

पुलिस के अनुसार, विधायक पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ गलत व्यवहार करने और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहने का आरोप है. पुलिस का दावा है कि इस दौरान थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली.

ये भी पढ़ें: धांगी पहाड़ी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम विवाह बना हत्या की वजह; चार आरोपी गिरफ्तार

अदालत में इसी मामले को लेकर जयराम महतो समेत चार आरोपियों ने अग्रिम जमानत की मांग की थी, जिसे सोमवार को अदालत ने स्वीकार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola