हिंदी दिवस पर सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने समझा भाषा का महत्व

Updated:
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और भारतीय संस्कृति के महत्व को उजागर किया।

विज्ञापन

सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराना था.

विज्ञापन
सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस  | Prabhat Khabar Network
सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में मना हिन्दी दिवस

कार्यक्रमों के जरिये व्यक्त हुआ हिंदी का महत्व

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. सामूहिक व एकल गीत, कविता वाचन और भाषण ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए अपना हिंदी प्रेम व्यक्त किया. कविता वाचन में हिंदी की मधुरता और समृद्धता, जबकि भाषण में राष्ट्र के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया.

सभी भाषाओं के महत्व को समझने पर बल

गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के स्वरूप और गुणों के साथ जीवन में ज्ञान, बुद्धि, विवेक और सद्भाव के महत्व को भी समझा. समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है. साथ ही सभी भाषाओं के महत्व को समझने और उन्हें अपनाने की जरूरत बतायी.

त्रिभाषा नीति से रूबरू हुए विद्यार्थी

उन्होंने कहा कि त्रिभाषा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों में बहुभाषिकता, सांस्कृतिक समझ, तार्किक चिंतन और आत्मविश्वास विकसित होता है. उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों का आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola