झारखंड पुलिस एसोसिएशन के विरोध के बीच जयराम महतो को मिली राहत, दारोगा से बदसलूकी मामले में कोर्ट ने दी बेल
जयराम महतो की फाइल फोटो
बरवाअड्डा थाना कांड मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो को धनबाद की विशेष MP-MLA अदालत से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है.
धनबाद: डुमरी से विधायक और जेएलकेएम (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड मामले में धनबाद की विशेष MP-MLA अदालत से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है. उनके साथ-साथ मामले के अन्य आरोपियों- सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी कोर्ट ने अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है.
थाना प्रभारी से बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
यह पूरा मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है. पुलिस की ओर से दर्ज मामले में विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने और हाजत (लॉकअप) में बंद आरोपी गणेश दास को जबर्दस्ती छुड़ाने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे. इससे संबंधित डुमरी विधायक का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा था, जिसके बाद पुलिस एसोसिएशन ने इसकी निंदा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी.
ये भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की धनबाद पुलिस ने कराई रोड परेड, निशानदेही के दौरान पिटाई, देखें PHOTO
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने खोला था मोर्चा
इस घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया था. एसोसिएशन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए जयराम महतो की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके साथ ही मांग न पूरी होने पर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी थी. हालांकि, अब विशेष अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के बाद विधायक की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है, जिसे उनके और समर्थकों के लिए कानूनी और राजनीतिक तौर पर बड़ी राहत माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा बने आदिवासी धर्मगुरु, महाराष्ट्र में हुआ महासम्मेलन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए