कोरोना से जंग जीत 21 दिन बाद घर लौटे विधायक मथुरा महतो

Updated:
विज्ञापन

टुंडी के विधायक मथुरा महतो को 21 दिनों के बाद टीएमएच से बुधवार को छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन

धनबाद : टुंडी के विधायक मथुरा महतो को 21 दिनों के बाद टीएमएच से बुधवार को छुट्टी दे दी गयी. हालांकि डॉक्टर ने दवा के साथ तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है. विधायक को घर ले जाने के लिए उनके भाई, बेटा दिनेश सहित परिवार के अन्य सदस्य टीएमएच पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल में परिवार के लोगों ने गुलदस्ता देकर खुशी का इजहार किया. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे सड़क मार्ग से शाम में रांची रवाना हो गये. मालूम हो कि टुंडी विधायक मथुरा महतो को निमोनिया की शिकायत पर 14 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था. बाद जांच में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उनका टीएमएच में इलाज चल रहा था.

14 जुलाई को निमोनिया की शिकायत पर टीएमएच में कराये गये थे भर्ती, टीएमएच में जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola