dhanbadnews:भूली में विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 क्वार्टर नंबर 237 में रहने वाली नमिता मेहता (27) ने बुधवार की सुबह अपने घर में पंखे की कुंडी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त नमिता अपने 11 माह के बेटे के साथ घर में थी.

विज्ञापन

भूली.

भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 क्वार्टर नंबर 237 में रहने वाली नमिता मेहता(27) ने बुधवार की सुबह अपने ही घर के पंखे की कुंडी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त नमिता के पति सुबोध कुमार मेहता ड्यूटी गये हुए थे, जबकि चार साल की बेटी स्कूल गयी थी. घर में सिर्फ नमिता और उसका 11 माह का बेटा था. बेटे के सोने के बाद नमिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पति को दी. पति ने आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा की बेटा सोया हुआ है और पत्नी पंखे की कुंडी में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई है. घटना सूचना पाकर भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार पहुंचे तथा मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गये. मृतका नमिता झरिया के होरलाडीह निवासी सुनील मेहता की पुत्री थी. नमिता की मां ने बताया कि बेटी का उसके पति के साथ कोई विवाद नहीं था. एक माह पूर्व ही वह वृंदावन से घूम कर आयी थी और फिर वृंदावन जाने की बात कह रही थी और उसके पति मना कर रहे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola