घर से फरार 56 साल का चौकीदार युवती के साथ बरामद, गया जेल

Updated at : 04 Apr 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
घर से फरार 56 साल का चौकीदार युवती के साथ बरामद, गया जेल

भौंरा में अजब प्रेम की गजब कहानी. बेमेल जोड़ी घर से फरार, बरामद, जेल गया प्रेमी

विज्ञापन

24 साल की युवती की होगी मेडिकल जांच, युवती के पिता की शिकायत पर भौंरा पुलिस ने टीम गठित कर की खोजबीन

झरिया.

भौंरा ओपी क्षेत्र की पुरनाडीह बस्ती निवासी एक 24 वर्षीया युवती के पिता ने पाथरडीह थाना में पदस्थापित चौकीदार पुटुस पासवान (56) पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए भौंरा ओपी में शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवती को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया. आरोपी चौकीदार को भी पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया. मामले को लेकर भौंरा ओपी में युवती व आरोपी के परिजनों के बीच घंटों हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ. बताया जाता है कि युवती से आरोपी चौकीदार की पहली मुलाकात झरिया अंचल कार्यालय में हुई थी. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया. इस दौरान आरोपी ने यौन शोषण किया. इसी क्रम में 13 मार्च को चौकीदार युवती को घर से भगा ले गया. परिजनों ने खोजबीन कर नहीं पाया तो भौंरा ओपी में शिकायत की. उसके बाद प्रभारी रंजीत राम ने चौकीदार को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया. टीम ने मोबाइल लोकेशन पर युवती के साथ चौकीदार को धनबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. इधर, युवती के परिजनों का कहना है कि युवती प्रेगनेंट है. पुलिस युवती की मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही है. आरोपी शादीशुदा व बाल बच्चेदार है. भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने बताया कि युवती व आरोपी चौकीदार को बरामद कर लिया गया है. चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. युवती की मेडिकल जांच करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola