नाबालिग बेटी के साथ शिक्षिका छह दिनों से लापता, सनहा दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षिका बच्ची के साथ लापता
विज्ञापन
सिंदरी.
सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी की प्ले कक्षा की अस्थायी शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी सिंह (38) अपनी नाबालिग बेटी के साथ छह दिनों से लापता है. इससे उनके परिजन चिंतित हैं. मीनाक्षी के पति शंभु सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में सिंदरी थाना में सनहा दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी व बेटी को खोजने की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा है कि पत्नी व नाबालिग बेटी सिंदरी में रह रही थी. दोनों शनिवार से घर से लापता है. पत्नी का मोबाइल भी बंद आ रहा है. पत्नी से मनमुटाव के बाद दो साल से वह भूली डी ब्लॉक में अलग रह रहा था. गुरुवार की सुबह साली ने उसके लापता होने की सूचना दी. इसके बाद सिंदरी पहुंचे, तो पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार से ही मीनाक्षी अपनी बेटी के साथ लापता है. इस संबंध में सिंदरी थानेदार शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों की गुमशुदगी की शिकायत मिली है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक का कहना है कि मीनाक्षी कुमारी सिंह प्ले क्लास में सात माह से अस्थायी शिक्षिका थी. शनिवार को उनकी पुत्री ने विद्यालय आकर सूचना दी थी कि मां बीमार है और वह फिलहाल स्कूल आने में असमर्थ है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन