निजी साइडिंग के खिलाफ कनकनी की महिलाएं उतरीं सड़क पर

Updated at : 25 Aug 2024 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
निजी साइडिंग के खिलाफ कनकनी की महिलाएं उतरीं सड़क पर

साइडिंग के खिलाफ सड़क पर महिलाएं

विज्ञापन

लोयाबाद रेलवे स्टेशन के पास निजी साइडिंग से होने वाली कोयले ढुलाई के खिलाफ शनिवार को कनकनी ग्रामीण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलनरत महिलाओं ने आद्रा रेलवे डिविजन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब साइडिंग में कोयला गिरने नहीं दिया जायेगा. साइडिंग चालू होने से करीब दस हजार आबादी प्रभावित होगी.

माननीयों के आग्रह को ठुकराकर साइडिंग चालू की गयीं

: आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं अनीता देवी ने बताया कि साइडिंग से ग्रामीणों की होने वाली परेशानी के मद्देनजर धनबाद के निवर्तमान सांसद पीएन सिंह, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आद्रा मंडल के प्रबंधक को पत्र देकर ग्रामीणों की सेहत के मद्देनजर साइडिंग नहीं बनाने का आग्रह किया था. बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने भी प्रदूषण बोर्ड को पत्र देकर एनओसी नहीं देने की मांग की थी. बावजूद इसके साइडिंग बन कर तैयार हो गयी है. कहा गया कि ग्रामीण तब तक इस साइडिंग को चालू नहीं होने देंगे जब तक कि बेरोजगार युवाओं को साइडिंग में रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था संबंधी मांगें मान नहीं ली जातीं.

10 को भी महिलाओं ने किया था आंदोलन

: विदित हो कि 10 अगस्त को ग्रामीणों ने धरना दिया था. शुक्रवार को भी साइडिंग में कोयला गिरने की खबर पर महिलाएं साइडिंग में आ कर डट गयी थीं. कोयला लदा वाहन नहीं पहुंचने पर महिलाएं लौटीं. विरोध प्रदर्शन में अनीता देवी, पूनम प्रसाद, गायत्री देवी, गीता देवी, कुंती देवी, मुन्नी देवी, प्रीति देवी, गुंजरी देवी, सुनीता देवी, उषा देवी, किरण खातून, सोनी देवी, समता देवी, बिंदु देवी, सहानी खातुन, मदीना खातून आदि महिलाएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola