कल्पना सोरेन का BJP पर हमला, बोली- जातिगत जनगणना और सरना कोड मांगने पर हमें किया जाता है परेशान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Oct 2024 9:28 AM

विज्ञापन

कल्पना सोरेन ने टुंडी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब हेमंत सोरेन सरना धर्म कोड और जाति जनगणना की बात करते हैं तो उन्हें परेशान किया जाता है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने टुंडी में रविवार को कहा कि हमने माताओं को सम्मान दिया है. हम सरना धर्म कोड की मांग करते हैं व जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो हमें परेशान किया जाता है. लेकिन, हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हमने सरना धर्म कोड की मांग की व खतियान आधारित स्थानीय नीति बनायी, तो उसे लटका दिया गया. केंद्र सरकार झारखंड का पैसा नहीं दे रही है. कल्पना सोरेन शिबू सोरेन आश्रम पोखरिया में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रही थीं. इससे पूर्व उन्होंने शिबू आश्रम में शहीद श्यामलाल मुर्मू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके परिजनों से मुलाकात की.

हेमंत आपका बेटा है, न कभी झुका है, न कभी झुकेगा

कल्पना सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसान का कर्ज माफ कराया. बिजली बिल माफ कराया. महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना के तहत दिसंबर से सरकार माताओं व बहनों को 2500 रुपये देगी. भाजपा ने कभी झारखंड का हित नहीं सोची. भाजपा सिर्फ लोगों को भटका कर वोट लेना चाहती है. झारखंड में आधी आबादी को हेमंत सोरेन ने सम्मान दिया. कहा : जब गुरुजी नहीं झुके, तो उनका बेटा हेमंत सोरेन भी कभी नहीं झुकेगा. यह सरकार आपकी है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: रोटी-बेटी की सुरक्षा के लिए एनडीए की जीत जरूरी: शिवराज सिंह चौहान

सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्तूबर को बरहेट विधानसभा से नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के बाद वे विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाओं को संबोधित भी करेंगे. झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 23 को ही पतना स्थित अपने आवास पर आ जायेंगे. दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे तलबड़िया स्थित अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे. यहां से सीधे भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर जाकर सुबह 11 बजे माल्यार्पण करेंगे व परिजन से मिलेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से साहिबगंज समाहरणालय पहुंचेंगे. वहां 12:10 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. इसके बाद दोपहर दो बजे राजमहल के चरवाहा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 2:50 बजे बोरियो के हरिणचरा मैदान व 3:50 बजे बरहेट के सिंगा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: भाकपा गठबंधन में सीटें नहीं मिलने पर अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola