ePaper

Dhanbad News: प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देवली में निकली कलश यात्रा

Updated at : 08 May 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर देवली में निकली कलश यात्रा

Dhanbad News: अनुष्ठान के दौरान रोजाना होगी भागवत कथा

विज्ञापन

Dhanbad News: पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र के कुलडंगाल देवली में नवनिर्मित राधा-कृष्ण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. युवतियों व महिलाओं ने कलश उठाया. श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ स्थानीय जोरिया पहुंचे. जियलगढ़ा ठाकुरबाड़ी के महंत जुगल किशोर महाराज ने घाट पूजन कर जलभरनी करायी. तत्पश्चात श्रद्धालु धार्मिक उद्घोष करते हुए मंदिर पहुंचे. मंदिर परिसर में आचार्य मथुरा प्रसाद पंडित, राजेश शास्त्री, सुंदर गोविंद दास ब्रह्मचारी ने वेदी पूजन कर अनुष्ठान शुरू कराया. रोजाना भागवत कथा होगी. जल यात्रा में बलराम कुंभकार, निताई कुंभकार, लोकीकांत, लंबोदर, राजेश, रमेश, अरुण, सत्यनारायण सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.

तोपचांची : मानटांड़ में निकली कलश यात्रा

तोपचांची के मानटांड़ में तीन दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. दर्जनों महिलाओं व युवतियों ने कलश उठाया. श्रद्धालु जयकारे लगाते हटिया मैदान स्थित कतरी जोरिया पहुंचे और जल उठा कर मंदिर पहुंचे. आचार्य बिनोद शास्त्री ने वेदी पूजन के साथ यज्ञ शुरू कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola