मालगाड़ी में लदे कोयला में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मालगाड़ी में लदे ट्रेन में लगी आग

विज्ञापन

मुगमा. मुगमा स्टेशन पर सोमवार की सुबह मालगाड़ी की बोगी में लोड कोयला से काफी मात्रा में धुआं निकलता देख मालगाड़ी को मुगमा स्टेशन की लूप लाइन में खड़ा करा दिया गया. मुगमा स्टेशन के अधिकारी ने इसकी सूचना एमपीएल दमकल विभाग को दी. कुछ ही देर में दमकल मुगमा स्टेशन पहुंचा. आग बुझाने से पहले ट्रेक्शन लाइन काे काटा गया. इसके बाद अग्नि विभाग कर्मियों ने दो घंटे के बाद कोयला में लगी आग को बुझाया. बताया जाता है कि मालगाड़ी झरिया से कोयला लोड कर बंगाल की ओर जा रहा थी. आग बुझाने में मैथन दमकल विभाग के कर्मी भानू प्रताप सिंह व अन्य थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola