भौंरा में जनता श्रमिक संघ से जुड़े 65 कर्मी, विभिन्न श्रमिक संगठनों को छोड़कर ग्रहण की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

नये सदस्यों के साथ संघ के पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झरिया के भौंरा और सुदामडीह ग्रुप के 65 कर्मियों ने अन्य यूनियन छोड़ जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ली. संघ के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया.

विज्ञापन

झरिया. जनता श्रमिक संघ के भौंरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में भौंरा और सुदामडीह ग्रुप के 65 पुरुष और महिला कर्मियों ने विभिन्न श्रमिक संगठनों को छोड़कर जनता श्रमिक संघ संगठित और जनता श्रमिक संघ असंगठित की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

नये सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए उन्होंने जनता श्रमिक संघ से जुड़ने का निर्णय लिया है. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों की आवाज को और बुलंद करने का संकल्प लिया.

माला पहनाकर नये सदस्यों का स्वागत

समारोह के मुख्य अतिथि संघ के संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय और कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने नये सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामचंद्र पासवान ने की.

संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय ने कहा कि कर्मियों का लगातार जनता श्रमिक संघ से जुड़ना संगठन के प्रति उनके बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जनता श्रमिक संघ भविष्य में भी श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा.

ये भी पढ़ें: सिजुआ के तीनपटिया धौड़ा में गोफ भराई शुरू, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का दावा

कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं के निदान के लिए संघ हमेशा मजबूती के साथ लड़ाई लड़ता है. उन्होंने कहा कि संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही 65 पुरुष एवं महिला कर्मियों ने जनता श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की है.

मौके पर रामचंद्र पासवान, रामजी पासवान, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, रूदल पासवान, सोनू सिंह, विनोद सुधाकर, मुकेश रवानी, विनोद यादव, नारायण महतो, मंजूर आलम, मारकंडे यादव, भुखल महतो, गौतम बाउरी, सुंदरा देवी, सुलेखा देवी, निशांत कुमार सिन्हा, राजेश पासवान, औरंगजेब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अरविंद राम समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola