सिजुआ के तीनपटिया धौड़ा में गोफ भराई शुरू, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन

गोफ भराई के काम में लगे लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिजुआ के तीनपटिया धौड़ा में भूस्खलन के बाद गोफ भराई का काम शुरू हो गया है. प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए सर्वे का काम अब अंतिम चरण में है.

विज्ञापन

जोगता. सिजुआ 10 नंबर मोड़ स्थित तीनपटिया धौड़ा में भूस्खलन और गोफ स्थल की भराई का काम शनिवार से शुरू हो गया. मोदीडीह कोलियरी प्रबंधन ने जेसीबी, डंपर समेत भारी मशीनरी लगाकर भराई का काम शुरू कराया है. काम शुरू होने से प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
भुधसान | Prabhat Khabar Network
जेसीबी से गोफ भराई का काम शुरू

लगातार जारी रहेगा गोफ भराई का काम

मौके पर मौजूद मोदीडीह कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि गोफ भराई का काम लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर सर्वे अंतिम चरण में है. सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होते ही उसे उच्च प्रबंधन को सौंपा जायेगा. इसके बाद पुनर्वास की प्रक्रिया तेज की जायेगी.

ये भी पढ़ें: बाघमारा में SIR की जांच तेज, 62,924 नोटिस जारी; दस्तावेजों के सत्यापन में जुटा प्रशासन

पीओ ने बताया कि प्रभावित परिवारों का पूर्ण पुनर्वास होने तक सिजुआ स्टेडियम में संचालित राहत शिविर जारी रहेगा. शिविर में प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.

भुधसान | Prabhat Khabar Network

आठ सितंबर को जमीन में समा गये थे कई मकान

गौरतलब है कि आठ सितंबर की अलसुबह तीनपटिया धौड़ा में जोरदार आवाज के साथ आधा दर्जन से अधिक मकान अचानक जमीन में समा गये थे. एक घर में सो रहा गुड्डू बहादुर का परिवार भी मलबे में दब गया था. स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला.

हादसे में गुड्डू बहादुर के पांच वर्षीय पुत्र बिक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. वहीं पत्नी चंदा देवी, 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी, 13 वर्षीय आरती कुमारी और तीन वर्षीय बाला कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई थीं.

ये भी पढ़ें: ​दून एक्सप्रेस के जनरल कोच से मिले लावारिस बैग, खोलते ही सामने आई वन्यजीव तस्करी की बड़ी साजिश

घटना के बाद मुआवजा, नियोजन, बेहतर इलाज और सुरक्षित पुनर्वास की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शव के साथ कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग जाम कर दिया था. अब गोफ भराई शुरू होने के साथ प्रभावित परिवारों को पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola