ईको क्लब ने बीआइटी सिंदरी के छात्रों को दीं 100 साइकिलें
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बीआइटी सिंदरी के ईको क्लब ने 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों की मदद से पर्यावरण को बचाने के लिए ईको व्हील पहल शुरू की है.
विज्ञापन
सिंदरी.
बीआइटी सिंदरी के ईको क्लब ने 1992 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों की मदद से पर्यावरण को बचाने के लिए ईको व्हील पहल शुरू की है. क्लब की ओर से संस्थान के छात्रों को 100 ईको साइकिलें दी. इससे संस्थान परिसर में छात्र- छात्राए स्वस्थ व फिट होकर आवागमन कर सकेंगे. बीआइटी के निदेशक प्रो पंकज राय ने कहा कि साइकिल चलाकर हम फिट रह सकते हैं. इससे प्रदूषण को भी कम किया जा सकता है. क्लब के प्रभारी प्रो बीडी यादव ने कहा कि ईको साइकिल से छात्रों को समय की बचत के साथ पढ़ाई सहित अन्य गतिविधियों में सहूलियत होगी. क्लब के संस्थापक प्रणय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन