सांप के काटने से वृद्धा की मौत, गंभीर हालत में SNMMCH किया गया था रेफर
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद के एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान दुग्दा निवासी 60 वर्षीय महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया था।
सर्पदंश से गंभीर हुई बोकारो की दुग्दा निवासी विधि देवी (60) की गुरुवार को इलाज के दौरान एसएनएमएमसीएच में मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह घर के आसपास काम करने के दौरान सांप ने विधि देवी को डस लिया था. घटना के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद परिजन तत्काल इलाज के लिए उसे बोकारो सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान महिला की स्थिति गंभीर बनी रही.
आपके शहर में
पहुंचने के कुछ ही देर बाद तोड़ा दम
हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने और सर्पदंश के प्रभाव को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंचे. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने महिला की जांच की और इलाज शुरू किया. हालांकि, उनकी स्थिति काफी गंभीर थी. परिजनों के अनुसार एसएनएमएमसीएच पहुंचने के कुछ देर बाद ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए