ePaper

Dhanbad News : दामोदर में जलस्तर बढ़ने से भौंरा इलाके को पांचवें दिन भी नहीं मिला पानी

Updated at : 03 Jul 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : दामोदर में जलस्तर बढ़ने से भौंरा इलाके को पांचवें दिन भी नहीं मिला पानी

Dhanbad News : दामोदर में जलस्तर बढ़ने से भौंरा इलाके को पांचवें दिन भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन

Dhanbad News : पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से भौंरा, गौरखूंटी व मोहलबनी क्षेत्र में रहने वाले करीब 30 हजार की आबादी को पांचवें दिन बुधवार को भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी. उसके कारण क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार है. लोग बाजार से बंद बोतल का पानी खरीद रहे हैं. लोग बरसात का पानी बर्तनों में जमा कर उससे नहाने, बर्तन व कपड़ा धोने में इस्तेमाल कर रहे हैं. जलापूर्ति नहीं होने से पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय व भौंरा कोलियरी कार्यालय में भी परेशानी बढ़ गयी है. बताते चले कि लगातार बारिश के कारण दामोदर का जलस्तर बढ़ने से दामोदर से भौंरा गौरखूंटी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को रॉ वाटर सप्लाई के लिए नदी में लगा 200 एचपी का मोटर पंप को नदी से ऊपर उठा लिया गया है. प्लांट में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि मोटर पंप पुन: स्थापित करने का काम चल रहा है. जल्द जलापूर्ति सुचारू हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola