ePaper

झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में 31 को होगा जोरदार स्वागत

Updated at : 28 Jul 2025 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
president droupadi murmu Jharkhand visit

2 दिन की झारखंड यात्रा पर आयेंगी राषट्रपति द्रौपदी मुर्मू. फोटो : प्रभात खबर

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन की यात्रा पर झारखंड आ रहीं हैं. वह धनबाद और देवघर के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगीं. धनबाद के आईआईटी-आईएसएम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति देवघर चली जायेंगी. वहां एम्स के कार्यक्रम में शामिल होंगी. 31 जुलाई को उनको धनबाद आना है. इसके मद्देनजर 2 दिन तक सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं.

विज्ञापन

Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के दौरे पर झारखंड आ रहीं हैं. धनबाद शहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयारियों में जुटा है. 31 जुलाई से राष्ट्रति का दो दिवसीय दौरा शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू एक अगस्त को यहां 99 साल पुराने आईआईटी इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रह सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. धनबाद के अलावा राष्ट्रपति एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से एक अगस्त को शाम 6 बजे तक 32 घंटे के लिए ‘नो-फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया है.

सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां 2 दिन के लिए रद्द

इतना ही नहीं, सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां 2 दिन के लिए रद्द कर दी गयी है. अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान ड्रोन और गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाना और पैराग्लाइडिंग निलंबित रहेगी. अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए करीब एक घंटे तक धनबाद में रहेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी द्रौपदी मुर्मू

एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि राष्ट्रपति दोपहर को आयेंगीं और समारोह में भाग लेने के बाद दोपहर एक बजे तक रवाना हो जायेंगीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 मई 2014 को संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

1926 में हुई थी आईएसएम धनबाद की स्थापना

आईएसएम धनबाद की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी. 6 सितंबर 2016 को इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दर्जा दिया गया. इससे पहले, द्रौपदी मुर्मू 10 जून को झारखंड आने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से इस दौरे को स्थगित कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्वी झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

कमरथुआ और कांवर : कांवर धारण कर बम-बम का उच्चारण करने से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल

Shravani Mela 2025: झारखंड के शिवढोंढा मंदिर का है विशेष महत्व, कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola