कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद पैंथर को हरा दून वारियर्स ने जीती ट्रॉफी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ओलिंपिक डे कार्यक्रम के तहत दून पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
जिला ओलिंपिक संघ की ओर से आयोजित सप्ताहव्यापी ओलिंपिक डे कार्यक्रम के तहत सोमवार को दून पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी मैच के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में दून वारियर्स ने धनबाद पैंथर टीम को अंकों के आधार पर हराकर ओलिंपिक डे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता टीम के खिलाड़िय��ं में अमित साव (कप्तान), अंशुमान कुमार, चंदन कुमार, आदित्य झा, समीर, आशीष कुमार, आदित्य सिंह, रवि साव, आशु कुमार, रौनक तथा अर्णव कुमार शामिल थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के उप निदेशक सुनील सिंह ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य बीके सिंह, उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार, जिला ओलिंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेजा इश्त्याक, महासचिव रंजीत केशरी, संयुक्त सचिव तारकनाथ दास, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल स्केटिंग कोच शिव कुमार महतो तथा थांगटा कोच ममता कुमारी पांडे आदि थे. प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष मृदुल बोस ने किया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन