Dhanbad Fire News: धनबाद के सरायढेला में जेबीवीएनएल ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख

Updated at : 22 Jan 2026 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Fire News

जेवीएनएल की ठेका कंपनी लेजर पावर के गोदाम में लगी आग.

Dhanbad Fire News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में बलियापुर रोड पर जेबीवीएनएल ठेकेदार के गोदाम में भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में ट्रांसफॉर्मर, केबल और बिजली के तार समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Dhanbad Fire News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र की बलियापुर रोड पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के लिए काम करने वाली कंपनी लेजर पावर के एक ठेकेदार के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गोदाम में रखे ट्रांसफॉर्मर, केबल, बिजली के तार समेत बिजली के कई कीमती सामान जल गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

सुबह अचानक भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया. इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं. आग इतनी अधिक तेज हो गई कि आसपास के इलाके में धुंआ-धुंआ ही दिखाई देने लगा. आगजनी की घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया.

दमकल को दी गई सूचना

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. दमकल की गाड़ियों के पहुंचने तक पुलिस और स्थानीय लोग आग को फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे रहे. गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa Crime News: झारखंड के सारंडा में कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है. सरायढेला थाना पुलिस का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर कारणों की पुष्टि की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola