Dhanbad News: धनबाद पुलिस करेगी पुराने सरकारी वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की नीलामी
एसएसपी कार्यालय, धनबाद की ओर से सरकारी पुलिस वाहनों के पुराने एवं बेकार स्पेयर पार्ट्स की सार्वजनिक नीलामी की सूचना जारी की गयी है.
एसएसपी कार्यालय, धनबाद की ओर से सरकारी पुलिस वाहनों के पुराने एवं बेकार स्पेयर पार्ट्स की सार्वजनिक नीलामी की सूचना जारी की गयी है. यह नीलामी पुलिस केंद्र परिसर में 18 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित की जायेगी. नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी व नियमानुसार कराने के लिए एक समिति गठित की गयी है. नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को 15 से 17 फरवरी के बीच पांच हजार रुपये की प्रतिभूति राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से परिवहन शाखा, पुलिस केंद्र, धनबाद में जमा करनी होगी. नीलामी में सफल बोलीदाता के लिए यह राशि नीलामी मूल्य में समायोजित कर ली जायेगी. असफल प्रतिभागियों को नीलामी समाप्ति के तुरंत बाद राशि लौटा दी जायेगी. नीलामी समिति के अध्यक्ष का निर्णय अंतिम होगा, जिसे चुनौती नहीं दी जा सकेगी.
जैसी स्थिति में है के आधार पर होगी नीलामी
यह नीलामी ””जैसी स्थिति में है”” के आधार पर होगी. अर्थात पुलिस केंद्र में भौतिक रूप से उपलब्ध पुराने स्पेयर पार्ट्स जिस अवस्था में हैं, उसी अवस्था में दिये जायेंगे. सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को एक सप्ताह के भीतर पूरी नीलामी राशि जमा कर सामग्री का उठाव स्वयं करना होगा. अन्यथा प्रतिभूति राशि जब्त कर ली जायेगी.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए