Dhanbad News: जमशेदपुर ने धनबाद व हजारीबाग ने खूंटी क्रिकेट टीम को हराया

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Apr 2026 1:08 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दो मैच टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गये.

विज्ञापन

धनबाद, जमशेदपुर व हजारीबाग की टीमों ने सोमवार को खेले गये जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के मैच में अपने प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध एकतरफा जीत दर्ज की. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में जमशेदपुर ने मेजबान धनबाद को आठ विकेट से हराया. वहीं दूसरे मैच में हजारीबाग की टीम खूंटी को 128 रनों से हराकर टूर्नामेंट के नाकआउट दौर में पहुंची. हजारीबाग की यह लगातार तीसरी जीत है और मंगलवार को वह अपने अंतिम लीग मुकाबले में धनबाद के विरुद्ध मैदान में उतरेगी.

पहले मैच में धनबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 81 रन बनाये. श्वेता कुमारी ने 11, पलक मिश्रा ने 10 और रिया कुमारी यादव ने सात रन बनाए. जमशेदपुर की इश्किा सिंह, नंदिनी गुप्ता और अनुष्का महतो ने एक-एक विकेट लिए. जमशेदपुर ने 8.5 ओवर में दो विकेट पर 82 रन बनाकर मैच आठ विकेट से आसानी से जीत लिया. अनुष्का महतो 26 और आफिया तहसीन 11 रन पर नाबाद रहीं. जास्मीन झा ने 20 और ऋतिका कुमारी ने 15 रन बनाए. धनबाद की सुषमा सिंह ने 29 रन दो विकेट लिए. प्लेयर आफ द मैच चुनी गईं अनुष्का महतो को धनबाद क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग व संयुक्त कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया.

हजारीबाग की नंदनी कुमारी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

वहीं दूसरे मैच में खूंटी की टीम ने टॉस जीता और हजारीबाग को पहले बल्लेबाजी करने को कहा. टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाये. नंदनी कुमारी ने 32 गेंदों में 12 चौके की मदद से 69 रन बनाये. सपना कुमारी ने 17, सलोनी कुमारी ने 13, आर्या शुभांगी ने 12 और निशा कुमारी ने 11 रन बनाए. खूंटी की अमृता कुमारी ने 16 पर दो और हर्षिता कुमारी ने 14 पर एक विकेट लिए. जवाब में खूंटी की टीम 13.3 ओवर में 51 रन पर आउट हो गयी. अनुष्का कुमारी ने 11 रन बनायी. वहीं हजारीबाग की सलोनी कुमारी ने 14 पर तीन, सृष्टि राज गुप्ता ने 10 पर दो और पूर्णिमा कुमारी ने 13 पर दो विकेट लिये. प्लेयर ऑफ द मैच नंदनी कुमारी को मैच रेफरी पप्पू कुमार सिंह ने पुरस्कार सौंपा. मौके पर अंपायर अनुज कुमार महतो, वकील अहमद, स्कोरर दीपक कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola