Dhanbad News:अब बिजली से जुड़ी हर सूचना वाह्ट्सएप पर मिलेगी, जेबीवीएनएल ने लांच किया आधिकारिक चैनल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:अब बिजली से जुड़ी हर सूचना वाह्ट्सएप पर मिलेगी, जेबीवीएनएल ने लांच किया आधिकारिक चैनल

क्यूआर कोड स्कैन कर उपभोक्ता आधिकारिक चैनल से जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ””पावर सप्लाई धनबाद”” नाम से आधिकारिक ह्वाट्सएप चैनल लांच किया है. इसके माध्यम से बिजली आपूर्ति से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सूचना अब सीधे उपभोक्ताओं के ह्वाट्सएप नंबर पर उपलब्ध होगी. ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी जानकारी के लिए बार-बार कार्यालय या हेल्पलाइन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अधिकारियों के अनुसार इसका उद्देश्य सूचना तंत्र को अधिक पारदर्शी, तेज और उपभोक्ता केंद्रित बनाना है.

उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी सभी सूचनाएं

ह्वाट्सएप चैनल के जरिए बिजली आपूर्ति बाधित होने, बहाल होने, निर्धारित मेंटेनेंस, बिजली बिल भुगतान की तिथि, विद्युत सुरक्षा संबंधी परामर्श व विभाग की अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगी.

उपभोक्ता ऐसे जुड़ सकते है चैनल से

चैनल से जुड़ना बेहद आसान है. विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर या ह्वाट्सएप में पावर सप्लाई धनबाद सर्च कर कोई भी उपभोक्ता आधिकारिक चैनल को फॉलो कर सकता है. इसके बाद सभी जरूरी अपडेट स्वतः उनके मोबाइल पर मिलते रहेंगे.

कटौती के साथ मिलेगी बिजली लौटने की सूचनाएं

ह्वाट्सएप चैनल के माध्यम से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली कटौती और बहाली की जानकारी मिलेगी, बल्कि विभाग की नयी योजनाओं, जनजागरूकता अभियानों व विद्युत सुरक्षा से जुड़े संदेश भी समय-समय पर साझा किये जायेंगे. जेबीवीएनएल ने धनबाद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आधिकारिक ह्वाट्सएप चैनल से जुड़कर आधुनिक

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola