इराक, कुवैत और लेबनान के लिए धनबाद से दोबारा शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा, 7 देशों पर अब भी रोक

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

धनबाद से इराक, कुवैत और लेबनान के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा बहाल कर दी गई है. हालांकि, सात अन्य देशों के लिए डाक सेवा अभी भी अगले आदेश तक बंद रहेगी.

विज्ञापन

मध्य-पूर्व में हवाई संपर्क बाधित होने के कारण अस्थायी रूप से रोकी गयी अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा में डाक विभाग ने आंशिक राहत दी है. वैकल्पिक पारगमन व्यवस्था उपलब्ध होने के बाद इराक, कुवैत और लेबनान के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी गयी है. इससे धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इन देशों में पत्र और पार्सल भेजने की सुविधा फिर मिल सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से भेजे जायेंगे डाक

डाक विभाग के अनुसार इराक के लिए पत्र, हवाई पार्सल और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड डाक की बुकिंग की जा सकेगी. कुवैत के लिए एक्सप्रेस डाक, पत्र, हवाई पार्सल और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्ड डाक उपलब्ध होगी और लेबनान के लिए पत्र और हवाई पार्सल भेजे जा सकेंगे. हालांकि वैकल्पिक मार्गों से डाक भेजे जाने के कारण सामग्री की डिलीवरी में सामान्य से अधिक समय लग सकता है.

Image

7 देशों की सेवा पर अगले आदेश तक रहेगी रोक

विभाग ने बताया कि ग्वाटेमाला, होंडुरास, ईरान, इजराइल, किरिबाती, निकारागुआ और फिलिस्तीन के लिए हवाई संपर्क अथवा पारगमन व्यवस्था अभी सामान्य नहीं हुई है. ऐसे में इन सात देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय डाक सेवा अगले आदेश तक स्थगित रहेगी.

लंबित डाक सामग्री वापस मिल सकती है प्रेषक को

दो मार्च 2026 से विनिमय कार्यालय में लंबित ऐसी डाक सामग्री, जिसे आगे भेजने के लिए उड़ान उपलब्ध नहीं हो सकी, प्रेषक को वापस की जा सकती है. संबंधित ग्राहक डाक शुल्क की वापसी के लिए दावा कर सकेंगे.

हवाई संपर्क पर लगातार नजर

डाक विभाग ने कहा है कि संबंधित देशों के साथ हवाई संपर्क और पारगमन व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. परिस्थितियां सामान्य होने और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने के साथ स्थगित सेवाओं को भी बहाल किया जायेगा. देशभर में 31 मार्च 2025 तक 1,64,999 डाकघर थे, जिनमें 1,49,385 ग्रामीण डाकघर शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola