साइबर ठग ने धनबाद डीसी का बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा मैसेज
धनबाद डीसी आदित्य रंजन के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट.
Fake WhatsApp Account: झारखंड में साइबर ठगों ने धनबाद के डीसी आदित्य रंजन के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों से ठगी का प्रयास किया. ठग ने डीसी की प्रोफाइल फोटो और नाम का दुरुपयोग कर अधिकारियों और आम लोगों को मैसेज भेजे. मामला सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. डीसी आदित्य रंजन ने लोगों से सतर्क रहने, संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करने की अपील की है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें.
Fake WhatsApp Account: झारखंड में एक्टिव साइबर ठग ने धनबाद के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) आदित्य रंजन के नाम से ही फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना दिया. हैरान करने वाली बात तो यह है कि साइबर ठग ने डीसी साहब का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के बाद उन्हीं के अंडर में काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को मैसेज करके ठगी करने की कोशिश की. मामला सामने आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
डीसी के नाम पर अधिकारियों से ठगी का प्रयास
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठग ने धनबाद डीसी आदित्य रंजन के नाम और प्रोफाइल फोटो को मिसयूज करते हुए +84 946654020 से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना दिया. इसके बाद, डीसी साहब के नाम पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से पैसा वसूलने के मकसद से मैसेज करना शुरू कर दिया. वह यहीं नहीं माना, अधिकारियों के बाद उसने डीसी बनकर आम आदमी के सामने धौंस जमाने और ठगी करने के लिए मैसेज किया.
इसे भी पढ़ें: Rajmahal News: राजमहल की जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत
डीसी ने की अलर्ट रहने की अपील
मामला सामने आने के बाद धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने आम लोगों को साइबर ठग से अलर्ट रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि अगर आपके पास भी किसी अनॉथराइज्ड नंबर से फोन कॉल या सोशल मीडिया अकाउंट से पैसों की मांग की जाती है या फिर किसी तरह के लालच भरा लिंक भेजा जाता है, तो उसे फौरन ब्लॉक कर दें. इसके बाद संबंधित सोशल मीडिया में रिपोर्ट करें. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक न करें.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में बाइकर्स गैंग का आतंक! 8 लेन की सड़क पर 3 घंटे तक करते रहे मौत का स्टंट, वीडियो वायरल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए