कल से जिले में भ्रमण करेगा डालसा का जागरूकता रथ

Updated at : 01 Sep 2024 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
कल से जिले में भ्रमण करेगा डालसा का जागरूकता रथ

न्यायाधीश सिविल कोर्ट में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे रथ

विज्ञापन

धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा सोमवार को सिविल कोर्ट से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस बाबत शनिवार को अवर न्यायाधीश सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि लोगों को जागरूक बनाने, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने, तत्सम प्रवृत्त विभिन्न कानूनों की जानकारी देने के लिए चलंत लोक अदालत सह जागरूकता रथ 30 सितंबर तक जिले के हर कस्बे, मुहल्ले, गांव व ब्लॉक में जाकर लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जायेगी. दो सितंबर को जागरुकता रथ एग्यारकुंड ब्लॉक, तीन को पंचमोहली पंचायत, चार को केलियासोल जायेगा. छह को निरसा ब्लॉक, 9 को बलियापुर ब्लाक, 11 को गोविंदपुर, 13 को बाघमारा, 17 को टुंडी, 19 को पूर्वी टुंडी, 21 को तोपचांची ब्लॉक जायेगा. इन जगहों पर दो दिन जागरूकता रथ विभिन्न पंचायतों में लोगों को जागरूक करेगा. 25 सितंबर को धनबाद ब्लॉक के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों, 26 से 27 सितंबर तक झरिया ब्लॉक, 28 सितंबर को सिंदरी ब्लॉक, 30 सितंबर को पुटकी ब्लॉक में जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनों की जानकारी, योजनाओं की जानकारी डालसा के पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola