गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय में चला साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय
साइबर जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी
झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
झरिया गुजराती हिंदी उच्च विद्यालय में गुरुवार को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार और शशि प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी.
आपके शहर में
विशेषज्ञों ने बताया कि साइबर ठग लोगों को डिजिटल अरेस्ट, कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम, सिम स्वैपिंग, मोबाइल वॉलेट स्कैम और फर्जी एपीके फाइल के जरिए अपना शिकार बनाते हैं. इसके अलावा विवाह निमंत्रण के डिजिटल कार्ड, सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके, फर्जी केवाईसी अपडेट, बैंक रिवार्ड पॉइंट्स, फर्जी लोन एवं स्कॉलरशिप और ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर भी ठगी की जा रही है.
उन्होंने छात्र-छात्राओं को सावधान करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और किसी भी अनजान एपीके फाइल को मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करना चाहिए. साथ ही बैंक कभी भी फोन या मैसेज के जरिए ओटीपी नहीं मांगता. ऐसी स्थिति में किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण ने की, जबकि संचालन सोनाली प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वाती कुमारी, भारती रानी, अनिल कुमार गुप्ता, रवि कुमार, मो. फरहान शेख, आनंद रोहिदास, निर्भय कुमार झा एवं विजय कुमार खानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए