शिक्षा की राह हुई आसान, छात्राओं को मिली साइकिल; झरिया विधायक ने किया वितरण
छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करने पहुंची झरिया विधायक
झरिया में विधायक रागिनी सिंह ने छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इससे दूर-दराज से आने वाली बेटियों की शिक्षा की राह आसान होगी और उनका उत्साह बढ़ा है।
नूनूडीह बालिका मध्य विद्यालय, झरिया में आयोजित कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की साइकिल योजना के तहत सैकड़ों छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला.
आपके शहर में
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को सुगम बनाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, खासकर दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को इसका विशेष लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि सरकार की साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि हमारी बेटियां पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें.
शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए बेटियां अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं. उनके हर कदम पर हम उनके साथ खड़े हैं. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीना कुमारी और ब्लॉक प्रोग्रामिंग ऑफिसर सुजीत कुमार महतो मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए