रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर 1900 करोड़ रुपये खर्च करेगी कोल इंडिया

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)
Coal India: कोल इंडिया ने 2030 तक अनुसंधान एवं विकास (R&D) पर 1900 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है. कंपनी ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद समेत तीन आईआईटी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया है.
धनबाद से मनोहर कुमार की रिपोर्ट
Coal India: देश की कोयला कंपनी कोल इंडिया ने अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को नई दिशा देने का फैसला किया है. कंपनी वित्त वर्ष 2030 तक आरएंडडी पर करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए कोयला उत्पादन बढ़ाना, सुरक्षित खनन को बढ़ावा देना और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी तकनीकों का विकास करना है.
एक साल में आरएंडडी पर चार गुना बढ़ा खर्च
कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में नेशनल सेंटर फॉर कोल एंड एनर्जी रिसर्च (एनएसीसीइआर) की स्थापना की है. इसके बाद कंपनी ने सिर्फ शोध तक सीमित रहने के बजाय नई तकनीकों के प्रोटोटाइप तैयार करने और उन्हें जमीन पर उतारने की दिशा में काम तेज कर दिया है. कंपनी का आरएंडडी खर्च भी एक साल में चार गुना बढ़कर 61 करोड़ रुपये से 245 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी ने आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए है. इन केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से 253 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
रिसर्च और पायलट प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम
कोल इंडिया में फिलहाल 19 बड़े अनुसंधान प्रोजेक्ट और 13 पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इनमें कोयला गैसीकरण, कार्बन कैप्चर, रेयर अर्थ मिनरल्स की रिकवरी, पर्यावरण संरक्षण, खदानों का फिर से उपयोग और आधुनिक खनन तकनीक पर शोध किया जा रहा है. कोल इंडिया ने कनाडा, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया की संस्थाओं के साथ भी तकनीकी साझेदारी की है. इसके तहत इसीएल में भूमिगत कोयला गैसीकरण, झांझरा भूमिगत खदान में 5जी तकनीक के इस्तेमाल और आधुनिक खनन अनुसंधान पर संयुक्त रूप से काम होगा. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरएंडडी को नई ऊंचाई पर ले जाकर कोल इंडिया को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है. इससे उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, लागत घटेगी और सुरक्षित व टिकाऊ खनन को बढ़ावा मिलेगा.
झारखंड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
क्यों बढ़ा रही है कोल इंडिया R&D पर निवेश?
भारत की ऊर्जा जरूरतों में कोयले की अहम भूमिका है. बढ़ती मांग, पर्यावरणीय चुनौतियों और सुरक्षित खनन की आवश्यकता को देखते हुए कोल इंडिया ने अनुसंधान और विकास को अपनी दीर्घकालिक रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाया है. कंपनी का लक्ष्य आधुनिक तकनीकों के जरिए उत्पादन बढ़ाना, लागत कम करना और खनन को अधिक सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाना है. इसके लिए स्वच्छ कोयला तकनीक, कोयला गैसीकरण, कार्बन कैप्चर, 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन पर तेजी से काम हो रहा है. आईआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर शोध को प्रयोगशाला से खदानों तक पहुंचाने की योजना है. वहीं कनाडा, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया के साथ तकनीकी सहयोग से वैश्विक स्तर की आधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा. इन पहलों से उत्पादन क्षमता बढ़ने, दुर्घटनाएं घटने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने और भारतीय कोयला उद्योग को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर
यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई
यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










