घर में दरार, हवा में धूलकण और जमीन कटिंग का आरोप, बागडिगी ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
आउटसोर्सिंग प्रबंधन के खिलाफ विरोध करते लोग
झरिया में लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी की हैवी ब्लास्टिंग और प्रशासन के रवैये से तंग आकर 10 सितंबर को सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.
जोड़ापोखर. सुशी आउटसोर्सिंग के अधीन देवप्रभा परियोजना में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ने और धूलकण की समस्या से परेशान बरारी-बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों ने शनिवार को बैठक की. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद उन्हें जिला प्रशासन से राहत नहीं मिल रही है. बैठक के बाद ग्रामीणों ने 10 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.
आपके शहर में

बैठक के बाद ग्रामीणों के नेता नयन चक्रवर्ती ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बागडिगी बस्ती में करीब एक हजार परिवार लगभग सात दशक से रह रहे हैं. वर्तमान में बस्ती से महज करीब 50 फीट की दूरी पर आउटसोर्सिंग परियोजना में खनन कार्य किया जा रहा है.
ब्लास्टिंग और धूलकण से परेशानी का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि परियोजना में लगातार हैवी ब्लास्टिंग किये जाने से बस्ती के कई घरों में दरारें पड़ गयी हैं. वहीं खनन के दौरान उड़ने वाले धूलकण से लोगों को परेशानी हो रही है.
ये भी पढ़ें: रंजय सिंह हत्याकांड में अब 19 सितंबर को आएगा कोर्ट का फैसला, संजीव सिंह के करीबी माने जाते थे
नयन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रबंधन ग्रामीणों की जमीन और तालाब की कटिंग करने का प्रयास कर रहा है. विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट किये जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया.
प्रशासन पर भी सुनवाई नहीं करने का आरोप
ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और अंचल अधिकारी के स्तर पर शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि लगातार समस्याओं के बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिल रही है, जिससे बस्ती के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से परियोजना की ब्लास्टिंग, धूलकण और जमीन से जुड़े विवाद की जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है.
बैठक में राजकुमार पंडित, उज्ज्वल चक्रवर्ती, अजय महतो, तापस गोस्वामी, तपन दे, श्याम शर्मा, मेराज अंसारी, मंजू बाउरी, चमेली देवी, मीणा देवी, सावित्री देवी और सरस्वती देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए